Politics

पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस : केदार कश्यप

Share

रायपुर : मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कवासी लखमा के PM नरेंद्र मोदी को लेकर दिए विवादित टिप्पणी पर पलटवार किया है। कश्यप ने कहा कि कवासी लखमा का बयान कांग्रेस की भाषा है। कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोलती है। कांग्रेस का संस्कार ही खराब है। इसलिए वे लोगों का अपमान करते हैं। कांग्रेस की मानसिकता अपमान करने की रही है, जिसे कांग्रेस अपने आप से निकल नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस को दिख रहा है कि उनकी हर सुनिश्चित है। बीजेपी की कार्यकर्ताओं का जिस तरीके से मनोबल बढ़ा है उसके कारण कांग्रेस अपने हर को पचा नहीं पा रही है।

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दंतेवाड़ा और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़े नेता राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस पार्टी में हताश है। निराशा है। साथ ही आपसी गुटबाजी देखने को मिलती रहती है। हार का ठिकरा किसके ऊपर डाला जाए यह कांग्रेस अभी से तलाश कर रही है।

वहीं मंत्री केदार कश्यप ने राम के आर्शीवाद को लेकर कहा कि राम भगवान का आशीर्वाद सबको मिलेगा। राम मंदिर की स्थापना और धर्म के लिए जो लड़ता है उन्हें निश्चित तौर पर आशीर्वाद मिलता है। परिणाम आने पर पता चलेगा, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए हैं उन्हें पूरा देश की जनता जानती है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने देवार भाट गांव में कांग्रेस के नेता मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गए हैं। कश्यप ने कहा कि कभी महंत डंडे से मारने की बात कहते हैं तो कभी लखमा मोदी मरेंगे बोलते हैं। यह उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। यह सुनिश्चित है कि वे हर से घबराए हुए हैं। इसलिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button