ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस पार्टी ख़त्म होने की ओर : कृषि मंत्री

Share

रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की गदा अब कांग्रेस पर चल रही है और उसका असर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के आतिथ्य को स्वीकार नहीं किया, उसी दिन से उनका पतन तय हो गया था। उन्होंने दावा किया कि वीर बजरंगबली की गदा कांग्रेस पर पड़ चुकी है और उसकी विचारधारा पूरी तरह समाप्त होने की ओर है। कांग्रेस को अब आत्ममंथन कर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।

मंत्री नेताम ने भगवान से प्रार्थना कर सभी की सुख समृद्धि और देश और प्रदेश से अत्याचार के अंत की कामना की । साथ ही उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर कहा कि पीएम और गृहमंत्री के नेतृत्व में नक्सलियों के खात्मा हो चुका है। देश में राम राज्य स्थापित करने का संकल्प पूरा किया जा रहा है और यह बजरंगबली के आशीर्वाद के बिना असंभव था। नेताम ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अब अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं रहा है। वह अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के कामों की मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस खाद संकट का दावा कर रही है। इस पर कृषि मंत्री ने कहा, कांग्रेसियों को कांग्रेस से संकट है। देश में खाद का कोई संकट नहीं है। संकट इसलिए है क्योंकि बिचौलियों का समर्थन कांग्रेस करते आई है। सरकार बहुत सख्ती करेगी, ताकि कोई खाद का भंडारण न कर सके। कांग्रेस ने नक्सलमुक्त गांवों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। इस पर नेताम ने कहा, सब देंगे, लेकिन उनके पेट में अभी से दर्द क्यों हो रहा है. चिंता न करे हम सब ठीक करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button