Madhya Pradesh

कांग्रेस कार्यालयों पर हमला, प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए

Share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटनाओं से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आहत हैं। उन्होंने मामले को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को पत्र लिखा और कहा कि पीसीसी पर हुए प्रदर्शन को उन्होंने गुंडागर्दी बताया। पटवारी ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल तमाशा देखती रही। भोपाल, इंदौर और अन्य स्थानों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालयों पर संगठित रूप से हमला किया गया और नेताओं पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। उन्होंने इस घटना को प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण अध्याय करार देते हुए कहा कि यदि किसी स्तर पर राजनीतिक संरक्षण या सहमति की भूमिका पाई जाती है तो इसकी स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि जनता का प्रशासन और कानून व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button