ChhattisgarhNational

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ज्ञान यात्रा की जरूरत: गिरिराज सिंह

Share

रायपुर : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 3 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे, जिनका रायपुर एयरपोर्ट पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की नहीं, बल्कि ज्ञान यात्रा की जरूरत है। गांव का कोई भी ज्ञानी उनको ज्ञान दे देगा। लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस ने हिंदू विरोधी काम किया है। पूरे देश में उन्हें उम्मीदवार नहीं मिलेंगे। क्योंकि देश की पहचान सनातन हिंदुओं से है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भगवान शिव, कृष्ण और राम के विरोधी है उसे जगह कहां मिलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे को भी निमंत्रण भेजा था, लेकिन ये नहीं जा रहे हैं। क्योंकि ये बरसों से हिंदू विरोधी रहे हैं। नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण में मुख्यमंत्री की भी क्लास ली। हमारे राजेंद्र बाबू जो पहले राष्ट्रपति रहे उनको भी मना किया। वो कहते थे मैं बाय डिफॉल्ट हिन्दू हूं। ये परंपरा (हिंदू विरोधी) उनके डीएनए में है। 500 से 600 साल गुलामी में रहे हैं। कांग्रेस ने 70 साल भटकाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आज अमृतकल में सनातन हिंदुओं के पुनर्जागरण का समय है। पूरा देश आज राममय है। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का प्राण-प्रतिष्ठा होगा, जो जाएगा उसका किस्मत अच्छा होगा। छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पुरानी सरकार ने गोठान के माध्यम से लूटा है। उसे ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी से काम करें उस पर बैठक लेने आया हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ज्ञान यात्रा वाले बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button