ChhattisgarhPoliticsRegion

कांग्रेस नेता दिनेश ठाकुर ने दिया इस्तीफा, वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त किए जाने से नाराज

Share

रायपुर। सत्ता से बाहर रहने के बाद भी कांग्रेस में समय-समय पर संगठन के फैसलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। एक ओर कांग्रेस आलाकमान का फरमान आया था कि जितनी भी इकाईयां गठित नहीं हो पायी है 15 अप्रैल से पहले नाम घोषित करें,संभवत: इसे प्राथमिकता मानते हुए रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने वार्ड अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी।
शुक्रवार को सूची जारी होने के कुछ ही देर बाद प्रदेश संगठन महामंत्री ने पत्र जारी कर दिया कि बगैर पीसीसी अनुमोदन के सूची जारी की गई है इसलिए सूची निरस्त मानी जाए। इसके बाद पार्टी में बवाल मच गया,बड़े नेताओं ने चुप्पी साध ली वहीं जमीनी कार्यकर्ता नाराज हो गए इसलिए कि घोषित नामों में मेनन ने सक्रिय लोगों को जगह दी थी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी व यूथ कांग्रेस में 35 वर्षों से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा रहे दिनेश ठाकुर ने तो पार्टी फैसले से आहत होकर इस्तीफा दे दिया। शहर कांग्रेस के कुछ और नेता भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। फिलहाल मेनन ने इस मामले में कुछ कहने से इंकार कर दिया है। बता दें कि जब से मेनन को शहर कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा मिला है वे लगातार सक्रिय जिम्मेदारी निभाते हुए काम कर रहे हैं,पार्टी के एक धड़े को शायद यह भी नागवार गुजर रहा है। वैसे इस मामले में कुल मिलाकर पार्टी की ही किरकिरी हो रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button