ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ: देव

Share

रायपुर। प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपराधियों, तस्करी और माफियाओं के साथ रहा है। अपने रिश्तों को कांग्रेस को उजागर करना चाहिए। आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी खुलासे होंगे जिस पर कांग्रेस अभी चुप्प साधी हुई है। कांग्रेस का वास्ता कभी भी देश से नहीं रहा है ऐसे लोगों से रहा जो देश विरोधी है। समय-समय पर कांग्रेस को लेकर देश की जनता करारा जवाब देती है इसलिए कांग्रेस का जनाधारा लगातार देश में कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है इस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने कहा कि जब पिछले पांच वर्ष प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब नशे से लेकर शराब के अवैध कारोबार तक सब कुछ हुआ है। वह किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस का हिडन एजेंडा रहता है। देश की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नशे के खिलाफ कारगर कार्यवाही कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button