Madhya Pradesh

भोपाल में कांग्रेस का बड़ा किसान प्रदर्शन अमेरिका-भारत ट्रेड डील के खिलाफ 1 लाख किसानों की उपस्थिति का दावा

Share

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन करेगी। अटल पथ पर किसानों की चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। सम्मेलन को दोनों नेता संबोधित करेंगे, जो दोपहर एक बजे भोपाल और दो बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे। कांग्रेस का दावा है कि अमेरिका ट्रेड डील किसान विरोधी है और इस आंदोलन में मुख्य रूप से भोपाल के आसपास के 11 जिलों के एक लाख किसानों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व्यापारियों के बीच जाकर अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा करेंगे। श्यामला हिल्स और लखेरापुरा में व्यापारियों से बातचीत के बाद दोपहर 3:30 बजे नेता और कार्यकर्ता बाजार पहुंचेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button