Chhattisgarh
कवासी लखमा की जमानत पर कांग्रेस में उत्साह, बैज ने उप मुख्यमंत्री के बयान पर दिया जवाब

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बलि का बकरा बताए जाने वाले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर लखमा बलि का बकरा हैं, तो दोषी कौन है और इसका मतलब भाजपा निर्दोषों को जेल भेज रही थी, ऐसे में भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। मीडिया से बातचीत में बैज ने कहा कि न्यायालय ने सही फैसला दिया और लखमा की रिहाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का जानबूझकर दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की गई, लेकिन कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे, जिससे पार्टी और मजबूत होगी।







