Chhattisgarh
आत्मानंद स्कूलों की बदहाली पर कांग्रेस का आरोप, आर्थिक मदद का किया ऐलान

रायपुर में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्राचार्य ने सुविधाओं की कमी को लेकर शासन स्तर पर भेजे गए पत्रों की जानकारी दी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की मूल भावना को खत्म कर रहा है, क्योंकि न तो पर्याप्त फंड दिया जा रहा है और न ही योग्य शिक्षक व प्राचार्य नियुक्त किए जा रहे हैं। रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि बुनियादी संसाधनों की भी भारी कमी है और डीएमएफ फंड को पहले के मुकाबले काफी घटा दिया गया है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि यदि सरकार फंड उपलब्ध नहीं कराती है तो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चंदा जुटाकर स्कूलों के खर्चों का भुगतान करेंगे।







