मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस- भाजपा में वार पलटवार का खेल

जगदलपुर। राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार पर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। इस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दीपक बैज को अपने संगठन की चिंता करने की बात कही है।
दीपक बैज ने कहा कि उनकी सरकार के दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर बस्तर के नेताओं को ही जिम्मेदारी दी गई थी । दो-दो मंत्री बस्तर से हुआ करते थे। लेकिन भाजपा में अब वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर उनको हासिये में डालने के काम कर रही है।
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा दीपक बैज को अपने संगठन पर ध्यान देना चाहिए। किरण देव ने कहा, मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है कि वह किसे मंत्री बनाना चाहते हैं। पहले से ही केदार कश्यप बस्तर से मंत्री हैं। इसके अलावा कोंडागांव विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और वे स्वयं प्रदेश अध्यक्ष हैं।

