Politics
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बाकी बचे चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Congress Candidate List : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बची 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र सिंह यादव, सरगुजा से शशि सिंह, रायगढ़ से मेनका देवी सिंह और कांकेर से बीरेश ठाकुर को टिकट दिया गया है. इससे पहले कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

सरगुजा लोकसभा से शशि सिंह को मैदान में उतारा गया है. शशि सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं. उनके दादा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक खेल साय सिंह हैं. अभी वर्तमान में शशि सिंह जिला पंचायत में सभापति हैं.

आमने-सामने कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी
| बीजेपी प्रत्याशी | लोकसभा सीट | कांग्रेस प्रत्याशी |
| बृजमोहन अग्रवाल | रायपुर | विकास उपाध्याय |
| विजय बघेल | दुर्ग | राजेंद्र साहू |
| तोखन साहू | बिलासपुर | देवेंद्र यादव |
| संतोष पांडे | राजनांदगांव | भूपेश बघेल |
| चिंतामणि महाराज | सरगुजा | शशि सिंह |
| राधेश्याम राठिया | रायगढ़ | डॉ. मेनिका देवी सिंह |
| भोजराज नाग | कांकेर | बीरेश ठाकुर |
| सरोज पांडे | कोरबा | ज्योत्सना महंत |
| महेश कश्यप | बस्तर | कवासी लखमा |
| कमलेश जांगड़े | जांजगीर | शिव कुमार डहरिया |
| रूपकुमारी चौधरी | महासमुंद | ताम्रध्वज साहू |