ChhattisgarhRegion
जनसंपर्क आयुक्त डॉ. मित्तल प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ में ऑफिस में सम्हालेंगे उपसचिव का कार्यभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ काडर 2016 बैच के आईएएस अफसर व जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहें हैं केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी है।
डॉ. रवि मित्तल ने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की शिक्षा पूरी कर चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा की शुरुआत की लेकिन बाद में उन्होने चिकित्सा क्षेत्र को छोड़कर यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करने की ठानी। डॉ. रवि मित्तल की गणना बेहद सुलझे अफसरों में होती रही है। जनसंपर्क आयुक्त से पूर्व डॉ. रवि मित्तल जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रहे हैं।







