ChhattisgarhRegion

कलेक्टर ने कराई स्वास्थ्य जांच, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का लाभ उठाने की अपील

Share

कोण्डागांव। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत मंगलवार को जिला कार्यालय में कोंड़ागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई । उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। यह अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बस्तर संभाग में शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के सभी सदस्यों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर रही है। इसके माध्यम से डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल भी बनाए जा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘मावा सेहत, मावा बस्तरÓ के अंतर्गत हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस पहल के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, एनीमिया, कैंसर, टीबी, मलेरिया और कुष्ठ सहित अन्य मौसमी बीमारियों की नि:शुल्क जांच की जा रही है। आवश्यकतानुसार बेहतर उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button