ChhattisgarhRegion

कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण, 30 जून तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

Share

रायगढ़। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए एक विशेष समीक्षा बैठक की और निर्माण स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे एक-एक कार्य का अवलोकन किया और निर्माण की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने अधिकारियों के प्रति अपनी असहमति जताई और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि तय समय-सीमा के भीतर काम पूरा होना चाहिए ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
स्टेशन को आधुनिक और सुगम बनाने के लिए कलेक्टर ने माल धक्का रोड और रेलवे स्टेशन रोड की ओर दो नए मुख्य प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में एक आधुनिक नागरिक सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। प्रशासन की प्राथमिकता है कि स्टेशन का नया स्वरूप यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक हो। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम रायगढ़ श्री महेश शर्मा, रेलवे के सीनियर डिप्टी डीआरएम, कंस्ट्रक्शन विभाग के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
000

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button