ChhattisgarhRegion
यूपीएसी में चयनितों का घर जाकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया सम्मान

रायपुर। यूपीएसी का रिजल्ट आने के बाद चयनित उम्मीदवारों से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके घर जाकर उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनका मिठा किया। इन दोनों सफल उम्मीदवारों ने प्रोजेक्ट अनुभव के तहत अपना साक्षात्कार दिया था।
यूपीएसी का रिजल्ट आने के बाद चयनित उम्मीदवारों को बधाई देने और उनकी हौसला अफजाई के लिये शुक्रवार की शाम कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह यूपीएससी में चयनित रौनक अग्रवाल एवं संजय डहरिया के निवास पर गये वहां उन्होंने रौनक व संजय को बुके दिये शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान कर उनका मुंह मीठा किया।इस अवसर पर कलेक्टर के साथ निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







