ठंड की दस्तक तापमान में गिरावट शुरू

छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों लगातार बदल रहा है। दितवाह तूफान का प्रभाव अब कमजोर होकर अवदाब से निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है, जिसके कारण अगले दो दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि देखी जा सकती है। वर्तमान में सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे नहीं पहुंचा है, लेकिन आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना के चलते गुरुवार की रात से पारे में गिरावट शुरू हो सकती है। इससे प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री दुर्ग में और अधिकतम 30.2 डिग्री भी दुर्ग में दर्ज किया गया, जिसमें अगले 24 घंटे में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं रायपुर में सुबह हल्का कोहरा रहने के बाद मौसम साफ़ रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।






