ChhattisgarhRegion

कोयला देश की ऊर्जा का आधार है और हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी शक्ति – बी. साईराम

Share

बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (स्श्वष्टरु) की मेजबानी में आयोजित दो दिवसीय कोल इंडिया एचआर/आईआर कॉन्क्लेव उत्कर्ष 2026 का उदघाटन एसईसीएल वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंधों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन होगा।
उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि कोल इंडिया चेयरमैन श्री बी. साईराम ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि कोयला देश की ऊर्जा का आधार है और हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोल इंडिया के रूप में मना रहा है और इस विज़न को साकार करने में हमारे कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वागत उद्बोधन में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा कि एसईसीएल के लिए इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव की मेजबानी करना अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए उसके कर्मी ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं और उनके विकास एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
विशेष संबोधन में कोल इंडिया के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कोल इंडिया केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक पहचान है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि जो जीता वही कोल इंडियन और सभी को इस संगठन का हिस्सा होने पर गर्व होना चाहिए। कॉन्क्लेव के कीनोट सत्र में मुख्य वक्ता कोल इंडिया के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने कहा कि स्थापना के बाद से कोल इंडिया में व्यापक परिवर्तन आया है। आज संगठन अपने कर्मियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने कार्यस्थल पर संवाद और संवेदना को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए कहा कि इससे बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं और हितधारकों की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है।
उदघाटन सत्र के दौरान कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक (मानव संसाधन), स्श्वष्टरु के निदेशकगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद सत्र के अंत में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों की एचआर टीमों द्वारा नवाचारों पर प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। इस दो-दिवसीय सम्मेलन में कोल इंडिया एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों के 100 से अधिक मानव संसाधन अधिकारी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान देश के प्रतिष्ठित एचआर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों में अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा की जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को नवीन दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button