Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय की कलेक्टर-एसपी बैठक, महिला अपराधों पर सख्त निर्देश

Share

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी की बैठक का दूसरा दिन सोमवार को शुरू हुआ। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था और जिलों के परफॉर्मेंस की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। साथ ही नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा जारी है।

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि महिला और बालिका से जुड़े आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में निर्धारित समयावधि के भीतर चालान प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित हो।

बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह सहित सभी रेंज आईजी, कलेक्टर और एसपी मौजूद हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button