Chhattisgarh

सीएम साय का दौरा भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन और संगठन कार्य में तेजी

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर दौरे के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया। राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महादेव सट्टा एप मामले पर सीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई शासकीय कर्मचारी संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना भेदभाव कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन और प्रशिक्षण अभियान पर पार्टी कोई टिप्पणी नहीं करती। उन्होंने बताया कि भाजपा की संगठनात्मक संरचना पूरी तरह व्यवस्थित हो चुकी है और जिला स्तर पर भी गठन पूरा हो गया है। संगठन का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button