ChhattisgarhRegion
बिहार के नये मुख्यमंत्री बनने पर सीएम साय ने दी सम्राट चौधरी को बधाई

रायपुर। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। आपका अनुभव और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेश के विकास को और गति प्रदान करेगी।







