मुख्यमंत्री की सक्रियता और प्रदेश में आज के प्रमुख कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वे दोपहर 12:55 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और 1 बजे से 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य करेंगे। शाम 5 बजे मंत्रालय से निवास लौटने के बाद 7:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से ओडिशा के झारसुगुड़ा स्थित शकुंतला पैलेस के लिए रवाना होंगे और लगभग 09:55 बजे रायपुर लौटेंगे। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘सरदार 150 युनिटी मार्च’ का आयोजन किया जाएगा, जो रेलवे स्टेशन से फाफाडीह चौक, मौहदा पारा होते हुए जयस्तंभ चौक पर समाप्त होगा। मंत्रालय में आज से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है। मंदिर हसौद में गुरुदर्शन मेला को लेकर सतनामी समाज की बैठक दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा परिसर में आयोजित की जाएगी। राजधानी रायपुर में वेटलैंड अथॉरिटी की बैठक में तालाबों के संरक्षण और प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी आज दोपहर 12 बजे शास्त्री चौक स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय जाएगी और एसआईआर को लेकर विभिन्न मांगों पर चर्चा करेगी।






