Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर किया आमंत्रण

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को वर्ष 2025 में मनाई जा रही छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष के बारे में अवगत कराया और राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर पर किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए सादर आमंत्रित भी किया। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button