Chhattisgarh
मुख्यमंत्री साय ने रायपुर से गिरौदपुरी तक विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से धार्मिक विधि-विधान के साथ “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पदयात्रा पवित्र गिरौदपुरी धाम के लिए 18 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए गुरु घासीदास बाबा के “मनखे-मनखे एक समान” संदेश को समाज में सद्भावना, समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ करने वाला बताया। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पदयात्रा को सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के उद्देश्य से महत्वपूर्व बताया। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।







