ChhattisgarhPoliticsRegion

सुशासन तिहार का मुख्यमंत्री साय ने किया समापन

Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार का धमतरी में समापन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 33 जिलों का भ्रमण किया और गांवों में जन चौपाल लगाकर, लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और समाधान सुनिश्चित किया। जिला मुख्यालयों पर समीक्षा बैठक की। यह अनुभव मेरे जीवन की मूल्यवान धरोहर है। हमारी सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। हमारी नीतियां जमीन पर दिखे यही करने की अपनी कोशिश रही है।

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को देखने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं जाकर स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ियों, राशन दुकानों, पीएम आवासों और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया, तो समझ आया कि हमारी नीतियां किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। आमजन से प्राप्त अमूल्य सुझावों से हमें शासन को और अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूलों के युक्तियुक्तकरण जैसा महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया जिनका असर आने वाले समय में प्रदेश के भविष्य पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। यहीं नहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षकों की चरणबद्ध तरीके से प्रथम चरण में 5000 शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार को जनता के द्वार तक लेकर गये जिससे लोगों को विश्वास अधिक दृढ़ हुआ है कि राज्य सरकार हमेशा प्रदेश के विकास और लोक कल्याण के कार्यों में जुटी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button