ChhattisgarhRegion
अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी संवेदना

रायपुर। अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।






