Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लता मंगेशकर को पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित, स्वर कोकिला श्रद्धेय लता मंगेशकर दीदी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. यादव ने कहा कि लता मंगेशकर जी की अद्वितीय संगीत साधना ने न केवल फिल्म जगत को समृद्ध किया, बल्कि विश्वभर में असंख्य प्रशंसकों को उनके गीत-संगीत से आनंदित किया। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी मधुर आवाज के माध्यम से लता जी हमेशा हमारे बीच उपस्थित रहेंगी।







