ChhattisgarhMiscellaneous

पांच दिनी राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक और राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

Share

रायपुर। राज्य के रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ करेंगे। यह राज्योत्सव 1 से 5 नवंबर तक होंगे। इसमें प्रदेश के कलाकारों के साथ ही देश के जाने-माने कलाकार हंशराज रघुवंशी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी, कैलाश खेर और भूमि त्रिवेदी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन 4 बजे से शुरू होंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में बनाये गए मुख्यमंच पर होंगे।इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे ऐश्वर्या पंडित के गायन से होगी। इसके बाद पीसी लाल यादव, आरू साहू, दुष्यंत हरमुख, निर्मला ठाकुर और शाम 8 बजे हंशराज रघुवंशी की प्रस्तुति होगी। 2 नवंबर को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक आदित्य नारायण रात्रि 9 बजे प्रस्तुति देंगे। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत शाम 6.30 बजे से होगी। सुनील तिवारी, जय नायर चिन्हारी द गर्ल बैंड, पद्म डोमार सिंह कंवर नाचा दल का कार्यक्रम होगा। 3 नवंबर को पार्श्व गायिका सु भूमि त्रिवेदी रात्रि 9 बजे से प्रस्तुति देंगी। सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे से पद्मश्री उषा बारले पण्डवानी, राकेश शर्मा सूफी-भजन गायन, कुलेश्वर ताम्रकार लोकमंच की प्रस्तुति होगी तथा 4 नवंबर को रात्रि 9 बजे पार्श्व गायक अंकित तिवारी प्रस्तुति देंगे। शाम 6 बजे कला केन्द्र रायपुर बैण्ड, श्रीमती रेखा देवार की लोकगीत, प्रकाश अवस्थी की प्रस्तुति होगी। आखिरी दिन 5 नवंबर को रात 9 बजे पार्श्व गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे से श्रीमती पूनम विराट तिवारी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कार्यक्रम होगा। .
शिल्पग्राम में यह लोग देंगे प्रस्तुति
शिल्पग्राम मंच में 1 नवंबर को मोहम्मद अनस पियानो वादन, बासंती वैष्णव द्वारा कत्थक, रमादत्त जोशी और श्रीमती सोनाली सेन का गायन, स्वीटी पगारिया कत्थक, मंगलूराम यादव की बांसगीत, चारूलता देशमुख भारत नाट्यम, दुष्यंत द्विवेदी की पण्डवानी, लोकेश साहू का भजन, श्रीमती बॉबी मंडल की लोक संगीत और चन्द्रभूषण वर्मा लोकमंच की प्रस्तुति होगी।

2 नवंबर को रेखा जलक्षत्रीय की भरथरी, ईकबाल ओबेराय की म्यूजिक ग्रुप, बसंतबीर उपाध्याय मानस बैंड, दीपाली पाण्डेय की कत्थक, लिलेश्वर सिंहा की लोक संगीत, अंविता विश्वकर्मा भारतनाट्यम, आशिका सिंघल कत्थक, प्रांजल राजपूत भरथरी, प्रसिद्धि सिंहा कत्थक, जीवनदास मानिकपुरी लोकमंच और जितेन्द्र कुमार साहू सोनहा बादर की प्रस्तुति होगी।
3 नवंबर को सुरेश ठाकुर भजन, डॉ. आरती सिंह कत्थक, मती राखी राय भरतनाट्यम, पुसउराम बंजारे पण्डवानी, सु इशिका गिरी कत्थक, गिरवर सिंह ध्रुव भंजिया नृत्य, राधिका शर्मा कत्थक, मती शांतिबाई चेलक पण्डवानी, दुष्यंतकुमार दुबे सुआ नृत्य, मती गंगाबाई मानिकपुरी पण्डवानी, संगीता कापसे शास्त्रीय नृत्य, महेन्द्र चौहान की चौहान और बैंड, और घनश्याम महानंद फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति होगी।
4 नवंबर को भुमिसूता मिश्रा ओडिसी, चैतुराम तारक नाचा दल, आशना दिल्लीवार कत्थक, पुष्पा साहू लोक संगीत, महेन्द्र चौहान पण्डवानी, प्रिति गोस्वामी कत्थक, पृथा मिश्रा शास्त्रीय गायन, महेश साहू लोकमंच, विजय चंद्राकर लोक संगीत और तिलक राजा साहू लोकधारा की प्रस्तुति होगी।.
और आखिरी दिन 5 नवंबर को दुर्गा साहू पण्डवानी, डाली थरवानी कत्थक, संजय नारंग लोकसंगती, सारिका शर्मा कत्थक, महेश्वरी सिंहा लोकमंच, चंद्रशेखर चकोर की लोक नाट्य, नीतिन अग्रवाल लोकसंगीत, द्वारिकाप्रसाद साहू की डंडा नृत्य, महुआ मजुमदार की लोकसंगीत और नरेन्द्र जलक्षत्रीय लोकसंगीत की प्रस्तुति देंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button