ChhattisgarhRegionSports

31वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस टीम घोषित

Share


रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा 17 से 23 फरवरी 2025 तक इंदौर में “31वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024” आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता हेतु मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय रायपुर के अंचल प्रमुख (छ.ग एवं उड़ीसा) श्री बी.आर. रामा कृष्णा नायक जी तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के मास्टर्स टेबल टेनिस टीम की घोषणा की गयी तथा टीम को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया द्वारा प्रायोजित टी शर्ट का वितरण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष श्री विनय बैसवाड़े सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ मास्टर्स टीम कल दिनांक 15 फरवरी को रवाना होगी। टीम के कोच श्री प्रदीप जोशी (रायपुर) एवं मेनेजर श्री विमल नायर (रायपुर) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए श्री प्रवीण निरापुरे (रायपुर), श्री आकाश श्रीवास्तव (बिलासपुर), श्री हर्ष राजपूत (रायपुर), श्री पुलकित यदु (गरियाबंद) को चुना गया है।
टीम इस प्रकार है:-
पुरुष (आयु वर्ग 40) – रजनीश ओबेरॉय- कप्तान (दुर्ग), चिरंजीत राय (रायपुर महानगर), संदीप चटर्जी (रायपुर महानगर), नामित, कोठारी (रायपुर), दीपक वर्मा (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 40) – सुश्री दिव्या आमदे- कप्तान (रायपुर महानगर), सुश्री प्रमिला देवांगन (रायपुर महानगर), डॉ. स्वाति बांठिया (रायपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 50) – संजय लहेजा- कप्तान (बिलासपुर), डा. अविनाश इंगले (रायपुर महानगर), मार्कण्ड गोखले (रायपुर महानगर), राजीव काले (रायपुर), प्रमोद के. मौर्या (खैरागढ़), विनय केजरीवाल (रायपुर महानगर)
महिला (आयु वर्ग 50) – सुश्री प्रमिला ठाकुर (रायपुर महानगर)
पुरुष (आयु वर्ग 60) (ए), – सुशांत बोरवनकर- कप्तान (रायपुर), पवन शादीजा (रायपुर), शेन स्टीफन (रायपुर), लोकेन्द्र सिंह साहू (दुर्ग), रविन्द्र बारगथ (दुर्ग)
पुरुष (आयु वर्ग 60) (बी) – (दुर्ग),- अरूण बावरिया- कप्तान (रायपुर), विमल नायर (रायपुर), योगेश प्रधान (रायपुर), एस.ए. अली (रायपुर), मोहम्मद शफाक (रायपुर)
महिला (आयु वर्ग 60) – सुश्री रेणुका सुब्बा (रायपुर), सुश्री अर्चना जोशी (रायपुर), सुश्री गीता पंडित (रायपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 65)- (ए) – के. रविशंकर – कप्तान (बिलासपुर), पी.एन. मजुमदार (कोरिया), अजीत बेनर्जी (रायपुर), एस.व्ही. पेंढारकर (रायपुर महानगर), आर.एन. केलकर (दुर्ग)
पुरुष (आयु वर्ग 65)- (बी) – तरुण राठोड (रायपुर), प्रदीप जोशी- कप्तान (रायपुर), जितेश एम. राठोड (रायपुर महानगर)
महिला (आयु वर्ग 65) – सुश्री ईरा पंत (रायपुर), सुश्री गौरी डे (बिलासपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 70) – सुहास व्ही. पेंढारकर- कप्तान (दुर्ग), तपन कुमार डे (बिलासपुर), प्रदीप जनवदे (रायपुर), मलय चक्रबर्ती (बिलासपुर), सुरजीत सेनगुप्ता (बिलासपुर)
महिला (आयु वर्ग 70) – सुश्री शरबरी मोइत्रा (बिलासपुर)
पुरुष (आयु वर्ग 75) – डा. भरत अग्रवाल- कप्तान (खैरागढ़), प्रदीप सूद (दुर्ग), मूलचंद जैन (दुर्ग)
पुरुष (आयु वर्ग 80) – एच.के. ओबेरॉय (दुर्ग)

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button