छत्तीसगढ़ शिवसेना महिला विंग की अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
रायपुर। शिवसेना महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम ने आज कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। सभी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात की।
बैज ने इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा,शिवसेना महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम का कांग्रेस में शामिल होना हमारे लिए गर्व का विषय है। निश्चित रूप से इससे कांग्रेस पार्टी की ताकत और व्यापकता में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की रीति-नीति व विचारधारा से प्रभावित होकर लिया गया है।
दीपक बैज ने विश्वास जताया कि महिला विंग की भागीदारी से कांग्रेस की जमीनी पकड़ और संगठनात्मक शक्ति को मजबूती मिलेगी, जिससे आगामी समय में पार्टी और अधिक सशक्त रूप से उभरेगी।
