ChhattisgarhCrimeRegion

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने मिला ई-मेल से धमकी

Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह शहर में सनसनी फैल गई। धमकी भरा ई-मेल सीधे हाईकोर्ट को भेजा गया था, जिसमें परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे हाईकोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। अंदर-बाहर आने वालों की सघन जांच की जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल पुलिस की साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने तक हाईकोर्ट परिसर में कड़ी निगरानी जारी रहेगी। पुलिस का दावा है कि हर स्थिति से निपटने की तैयारी है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब अदालतों को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में हाईकोर्ट और जिला अदालतों को धमकी भरे ई-मेल भेजे गए हैं। करीब एक महीने पहले सरगुजा, राजनांदगांव, धमतरी और जगदलपुर की जिला अदालतों को भी इसी तरह के ई-मेल मिले थे। ये मेल जिला जज को भेजे गए थे।
दो महीने पहले राजनांदगांव और बिलासपुर जिला कोर्ट को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय पुलिस ने कोर्ट परिसर को सील कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता घंटों जांच करता रहा, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button