Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को अब मिलेगा केंद्र के समान 58% DA

छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारी केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता पाएंगे। इस फैसले के बाद कर्मचारियों ने इसे स्वागत योग्य बताया। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन में कहा कि उन्होंने केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और अन्य लंबित मांगों पर समिति के माध्यम से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई राज्यों में केंद्र के डीए से पीछे रहने के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे बराबर करने का निर्णय लिया है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले समय में अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल की उम्मीद है।







