Chhattisgarh

PM के खिलाफ विवादित टिप्पणी , कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हिरासत में लिया गया, जहां वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह गिरफ्तारी 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट से संबंधित मामले में हुई, जिसके आधार पर पहले भी शिकायत दर्ज की गई थी और जांच चल रही थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने तिवारी को हिरासत में रखा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button