Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास सबसे ज्यादा संपत्ति, मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों से आगे

Share

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील के पास मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों की तुलना में सबसे अधिक संपत्ति है। आईएएस अधिकारियों द्वारा दी गई अचल संपत्ति की जानकारी केंद्र सरकार के निर्देश पर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने पोर्टल पर अपलोड की है। घोषणाओं के अनुसार, विकास शील के पास करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास चार करोड़ रुपये से थोड़ी अधिक और राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के पास केवल लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकास शील ने 30 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी विकास शील पहले एडीबी (ADB) में कार्यरत थे और छत्तीसगढ़ कैडर के अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button