Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। इस बार राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर जारी किए गए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के सामने हाथ जोड़े दिखाया गया है। पोस्टर में तंज कसते हुए कहा गया कि गुलाब फूल बिछाकर स्वागत करने के बावजूद भूपेश बघेल और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा। बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने राज्यसभा प्रत्याशी चयन के मुद्दे पर स्थानीय प्रत्याशी होने का हवाला देते हुए फूलोदेवी के साथ दिखाई देने का जिक्र किया। इस पोस्टर के माध्यम से छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक तंज कसा है और राज्यसभा चुनाव से जुड़े समीकरणों पर ध्यान आकर्षित किया है।







