Chhattisgarh

होली अवकाश के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई शुरू, सदन में अफीम खेती पर बहस

Share

होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई एक बार फिर शुरू हो रही है। सदन में आज दुर्ग के भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती के मुद्दे पर बहस होने की संभावना है, और विपक्ष इस पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी ला सकता है। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम विभिन्न पत्र सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, सदन में दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप द्वारा पेश किया जाएगा। सभापति गोमती साय आज प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी करेंगी। साथ ही, आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button