छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 जनवरी से ओपी चौधरी पेश करेंगे तीसरा विकास बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, और वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 जनवरी को सदन में अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि यह बजट नई थीम और विजन के साथ तैयार किया गया है, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के अनुरूप होगा। बजट में लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा, जिसे विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है। बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है। उन्होंने यह भी बताया कि हर वर्ष लगभग 8000 करोड़ रुपए माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं, जो पूर्व की राजीव गांधी योजना की तुलना में अधिक है।







