ChhattisgarhRegion

जैतूसाव मठ में रामचन्द्र जी का छट्टी महोत्सव मनाया गया

Share

रायपुर। श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती में भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से अलग अलग दिन मनाया जा रहा है और श्रद्धालुजन काफी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से जानकारी देते हुए श्री अजय तिवारी ने बताया कि वर्षों से जो परम्परा चली आ रही है हम आज भी उसे उसी स्वरुप में मनाते हैं।

जैतूसाव मठ में रामचन्द्र जी का छट्टी महोत्सव मनाया गया
बुधवार को बड़े धूमधाम से श्री रामचंद्र जी का छट्टी महोत्सव मनाया गया जिसमें ठाकुर जी को विशेष रूप से छेवारीलड्डू ,कांकेपानी ,बालभोग लगाया गया। रामचंद्र जी की सेवा में मोर पंख का विशेष महत्व है इस वर्ष रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में गर्भगृह को मोर पंख से सजाया गया है व स्वर्ण श्रृंगार के साथ अद्भुत छवि का दर्शन करने दूर-दूर से भक्त पहुंचे हुए थे। महंत रामसुंदर दास के द्वारा ठाकुर जी का मंगलमय महाआरती किया गया, छठी विशेष में रामचंद्र जी को कढी भात, मालपुआ का भोग लगाया गया, बड़ी संख्या में दर्शनार्थी मंदिर में उमड़े थे, आरती के बाद भोजन मालपुआ प्रसादी वितरण किया गया जिसका लाभ सैकड़ो लोगों ने लिया।

जैतूसाव मठ में रामचन्द्र जी का छट्टी महोत्सव मनाया गया
GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button