ChhattisgarhRegion

चक्रपाणि महाराज 22 अप्रैल को रायपुर में

Share


रायपुर। संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज 22 अप्रैल को रायपुर आ रहे हैं। रायपुर में विश्राम कर 23 अप्रैल को सुबह 6 बजे सरगांव खम्हारडीह स्थित श्रीचक्र माहमेरु पीठ के लिए प्रस्थान करेंगे। पीठ के संस्थापक स्वामी सच्चिदानंद तीर्थ के नेतृत्व में श्री राजराजेश्वरी मंदिर का भूमिपूजन सुबह 9 शुरू होगा।
यह जानकारी महासभा के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य रूपेश महाराज ने दी। इस मौके पर स्वामी के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद, कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ साध्वी सौम्या माता, उपाध्यक्ष आजीवन निराहार संत गौतम आनंद, अनिरुद्ध आचार्य महाराज वृंदावन, स्वामी विवेकानंद भारती, स्वामी विश्व आनंद तीर्थ महाराज, स्वामी उमेश आनंद गिरि, महेंद्र जूना अखाड़ा स्वामी, साध्वी सुमिरन माई व भैरव साधक आदि की उपस्थित रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button