जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा: यादव

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव आज जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात की। उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगये हैं । इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
देवेंद्र यादव ने कहा कि जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “जेल प्रशासन उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। कवासी लखमा की आंखों में सूजन और पानी की समस्या है, लेकिन उन्हें इलाज नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूंजीपतियों के खिलाफ प्रदेश हित में लड़ाई लड़ रहे हैं, और चैतन्य बघेल को उसी लड़ाई की सजा दी जा रही है। आज चैतन्य बघेल से मुलाकात कर उन्हें गर्व हुआ कि वे जेल के अंदर भी पूरे हौसले के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस उनके साथ है। इस दौरान उनके साथ विधायक राम कुमार यादव भी मौजूद थे।
