ChhattisgarhRegion

सीजी बोर्ड 12वीं का 81.87 प्रश व 10 वीं का 76.53 प्रश रहा रिजल्ट

Share

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल दफ्तर में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10 वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 906 है।कांकेर के अखिल सेन टॉपर रहे हैं। उन्हे 98 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट 76.53 प्रश रहा। कांकेर की इशिका  बाला और जशपुर के नमन खुटिया ने टॉप किया है। दोनों ने 99.17 फीसदी अंक हासिल किए। सफल छात्रों को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि कक्षा 10वीं में इस साल 3 लाख 23 हजार 94 विद्यार्थी शामिल हु जिनमें से 2 लाख 45 हजार 213 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं। 519 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है, 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। यानी इस साल 10वीं का सफल परिणाम कुल  76.53 प्रतिशत रहा।

परीक्षा परिणाम यहां से देखें

https://cg.results.nic.in

बारहवीं प्रावीण्य सूची
1. अखिल सेन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव कांकेर
2. श्रुति मंगतानी, विजय इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, मनेन्द्रगढ़
3. वैशाली साहू, आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, बेमेतरा
4. हिमेश कुमार यादव, आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, बलौदाबाजार
5. लुभी साहू, सरस्वती स्कूल, बलौदाबाजार
6. निशा एक्का, डीपीएसएच, जशपुर
7. पल्लवी वर्मा, आत्मानंद स्कूल आमापारा रायपुर
8. क्रीतिका यादव, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, रायगढ़
9. धनेश्वरी यादव, मंदिर हसौद रायपुर
10. रूचिका साहू, संत धनेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर
11. तरंग अग्रवाल, एमपी सालीनी हायर सेकेंडरी, रायगढ
12. सौम्या अग्रवाल, अनुनय अंग्रेजी स्कूल, सक्ती
13. कृति यादव, आत्मानंद स्कूल, बीरगांव
14. कृष्णकुमार पंजवानी, आदर्श विद्यालय, देवेन्द्र नगर
15. रूचि कल्याणी, विवेक अंग्रेजी स्कूल, स्टेशन रोड रायपुर
दसवीं प्रावीण्य सूची
1. इशिका बाला, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, कांकेर नमन खुटिया, आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, जशपुर
2. लवनेश देवांगन, आत्मानंद स्कूल, बलौदाबाजार
3. रवि कैवर्त, आत्मानंद स्कूल, डौंडी बालोद
4. हेमलता पटेल, सेंट मिसेल स्कूल, लैलूंगा
5. तपेश प्रसाद यादव, आत्मानंद स्कूल, जशपुर
6. अविनाश साहू, शासकीय आरएमएसए स्कूल, देवरी
7. जितेन्द्र जायसवाल, सरस्वती शिशु स्कूल, पांडातराई
8. प्रवीण प्रजापति, सरस्वती स्कूल, चंद्रपुर
9. जीवन सामदार, आरएमएसए स्कूल, कांकेर
10. कालिदी पटेल, पब्लिक स्कूल, तुलसीडीह सक्ती
11. मेघा चंद्रा, शासकीय अंग्रेजी स्कूल, सक्ती
12. जतीन कुमार नरेठी, प्रयास आवासीय विद्यालय, कांकेर
13. युवराज पैकरा, आत्मानंद स्कूल, जशपुर
14. कंचन बाला गेंद्र, आत्मानंद स्कूल, बलौदाबाजार
15. सौरभ, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, धमतरी
16. वैशनवी देवांगन, आत्मानंद स्कूल, दुर्ग
17. प्रिंसी चंद्राकर, कुंडा कबीरधाम
18. आरती भोई, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, महासमुंद
19. नमन कुमार ठाकुर, आत्मानंद स्कूल, रायपुर
20. बी साई सजना, रायपुर
21. कोमल यादव, सरस्वती स्कूल चंद्रपुर सक्ती
22. पायल, ज्ञान शारदा स्कूल, बारद्वार
23. धीमान वर्मन, आत्मानंद स्कूल, कांकेर
24. डेविड गावड़े, प्रयास स्कूल, कांकेर

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button