Chhattisgarh

“बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा में उत्सव”

Share

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके पूरे कैबिनेट में खुशी का माहौल है। आज सुबह हो रही अहम कैबिनेट की बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। दोपहर डेढ़ बजे तक मिले रुझानों के अनुसार एनडीए को 201 सीटों पर बढ़त मिली है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन केवल 36 सीटों पर संघर्ष कर रहा है। इसमें से राजद 27 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर और अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने एनडीए के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button