Chhattisgarh
कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान मंदिर से नकदी चोरी, चोरों ने दान पेटी तोड़ी

शहर में सक्रिय शातिर चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब वे धार्मिक स्थलों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने दान पेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में नकाबपोश चोर दान पेटी तोड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह मंदिर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय परिसर के भीतर स्थित है। इतने सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चोरी की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।







