ChhattisgarhCrimeRegion
8 स्थानों पर चार घंटे के भीतर 121 चालकों पर मामला दर्ज, कल होंगे कोर्ट में पेश

रायपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल की टीमों ने शहर के 8 स्थानों पर चार घंटे के भीतर 121 चालकों पर मामला दर्ज किया। इनमें एक एनएसयूआई वैशाली नगर विधानसभा अध्यक्ष अमोल वर्मा की भी शामिल गाड़ी है। सभी वाहनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जप्त वाहनों में एसयूवी, महिंद्रा, क्रेटा, वाक्सवैगन के साथ बाइक भी शामिल हैं।
पुलिस ने एक बार फिर से नागरिकों से आग्रह किया गया है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये। यदि नशे की हालत में हो तो कैब का उपयोग करें या परिवार की सहायता लें। मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये अचानक चलाए जाने वाले प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।







