ChhattisgarhRegion

महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण को अहम जगह देकर नारी शक्ति के एजेंडे को आगे बढ़ाया गया है – मनीषा

Share

रायपुर। सुहिणी सोच संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी ने बजट 2026 में अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण को अहम जगह दी है। नारी शक्ति के एजेंडे को आगे बढ़ाया गया है।
उन्होंने बताया कि जैसे सरकार हर जिले में एक गर्ल्स होस्टल स्थापित करेगी ताकि कॉलेज-जॉब के लिए लड़कियों को सुरक्षित और सस्ता आवास मिल सके। इससे विशेषकर ग्रामीण-शहरों के बीच शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी। महिलाओं के लिए उद्यमिता के अवसर इससे महिला उद्यमियों के लिए कम्युनिटी-आधारित रिटेल आउटलेट शुरू होंगे। यह उन महिलाओं को मदद देगा जो अपने उत्पादों को बाज़ार तक पहुँचाना चाहती हैं और व्यवसाय को बढ़ाना चाहती हैं। लखपति दीदी का विस्तार – पिछले साल की लाखपति दीदी योजना का विस्तार होगा और लक्षित संख्या 5 करोड़ महिलाओं तक बढ़ाई जा रही है। कौशल प्रशिक्षण और स्वास्थ्य में लगभग 1.5 लाख बहु-कुशल केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे महिलाओं को नौकरियों के अच्छे अवसर मिलेंगे।
सेंट्रल प्रोग्राम से गर्भावस्था-केयर जैसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा और संभवत: साइटोलोजिकल/सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का प्रावधान भी प्रस्तावित है। इस बार का कुल महिला-लक्षित धन लगभग 5.08 लाख करोड़ तक बढ़ाया गया — पिछले बजट से बड़ी वृद्धि है। इसका मतलब ज्यादा योजनाएं और फंड महिलाओं के लिए केंद्रित होंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button