ChhattisgarhCrime

डबल मुनाफा का झांसा देकर व्यापारी से तीन करोड़ की ठगी

Share

बिलासपुर। शेयर बाजार में निवेश कर डबल मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से करोड़ो रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। डिडवानी भाइयों ने मिलकर व्यापारी को 3 करोड़ रुपए का चूना लगाया। यह मामला सिविल लाइन थाने की है। जानकारी के मुताबिक, विनोबा नगर निवासी विनय कुमार गुप्ता ने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक आरोपी अशोक डिडवानी और रोहित डिडवानी ने व्यापारी को एक बिजनेस प्लान बताकर डबन रिर्टन मिलने का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में 3 करोड़ रुपए निवेश के रूप में लिए गए। भरोसा जीतने के लिए शुरूआत में मुनाफा भी दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद पैसे देने के लिए आरोपी टालमटोल करने लगे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button