Madhya Pradesh

व्यवसायी रुद्र त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Share

सतना जिले के शिवराजपुर के बड़े कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कॉल में खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि यदि राशि नहीं दी गई तो उन्हें मरने के लिए तैयार रहना होगा, साथ ही कॉल रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंपने की अनुमति भी दी। रुद्र त्रिपाठी ने इस घटना की शिकायत मुंबई के थाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, 11 फरवरी और 20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कई व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो क्लिप के जरिए जान से मारने की धमकियां दी गईं। वरिष्ठ निरीक्षक अभय चंद्रनाथ महाजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button