InternationalMiscellaneous
ब्रेकिंग: 63 यात्रियों से भरी बस भू स्खलन से नदी में गिरी

नेपाल में खराब मौसम के कारण भारी भूस्खलन की खबरे सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह मध्य नेपाल में मदन-अश्रित राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में गिर गईं हैं। इससे हाहाकार मच गया है। राहत और बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। स्थानीय लोग भी नदी में डूबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन की मदद कर रहे हैं। “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। घटना सुबह साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।
