ChhattisgarhCrimeRegion
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से लौट रही महिलाओं की बस टैंकर से टकराई, 14 घायल

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी बस शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। मोहन नगर थाना क्षेत्र के बायपास रोड में झरोखा पैलेस के सामने टैंकर से जा टकरई जिसमें 14 महिलाएं घायल हो गईं।
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दुर्ग जिले से 34-35 महिलाएं शामिल होने गई थीं। वापसी के दौरान उनकी बस अनियंत्रित होकर अन्य गाडिय़ों और एक टैंकर से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी महिलाएं सुरक्षित हैं, लेकिन कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।
