ChhattisgarhCrime

बस-ट्रक में टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

Share

काेंडागांव। नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। यह घटना केशकाल थाने के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां सड़क से उतर गए और एक ही पेड़ से जा टकरा गए। इसमें
बस का ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी हुई है। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button