ChhattisgarhCrime
राजधानी में चली गोली, नहीं रुक रहा अपराध

प्रदेश में अपराध का ग्राफ़ लगातार बढ़ता नज़र आ रहा है । दरअसल गंज थाना इलाके में केंद्रीय जेल के बाहर दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चलाई, जिसमें आदतन अपराधी साहिल खान घायल हो गया। घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि साहिल खान नाम के युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवक को दो गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहिल की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल गोली क्यों चलाई गई और इसके पीछे का कारण क्या था। इसकी जांच की जा रही है।
